नवरात्रि का आठवां दिन

*#नवरात्रि_अष्टम_दिवस #देवी_महागौरी* 

नवदुर्गा का अष्टम  शक्ति स्वरुप हैं देवी महागौरी --एवं इसी निमित्त नवरात्री के अष्टम दिवस हम भक्तजन देवी महागौरी की पूजा --आराधना में तल्लीन होकर जीवन का आध्यात्मिक मर्म समझने का सार्थक प्रयास करते हैं --मनुष्यत्व से देवत्व के निकट सम्बन्ध की आत्मिक अनुभूति करते हैं |यथा नाम तथा रूप --देवी महागौरी उज्जवल गौरवर्ण की हैं,श्वेतवसना है  --जिसकी तुलना शास्त्रों में कुंद के पुष्प और शंख से की गयी है |
       अमोघ शक्तिसंपन्न अपने समस्त निष्ठावान भक्तों पर आशीर्वाद रूपी अमृत वर्षा करती हैं --उनके संताप व पाप हर लेती हैं ,और संचित पुण्य में वृद्धि सुनिश्चित करती हैं--साथ ही अनेकानेक प्रकार के सिद्धिद्वार भी खुलवा देती हैं --जिनसे भक्त के जीवन में तत्क्षण सकारात्मक परिवर्तन दृष्टिगोचर होते हैं  |   हिन्दू धर्मशास्त्रों में देवी महागौरी की अनुपम महिमा का सर्वाधिक वृत्तान्त पुराणों में विद्यमान है | सत का संरक्षण और असत का विध्वंस --यही देवी महागौरी का मूलमंत्र सदैव रहा है| 
       पुण्यभूमि भारत के हम सनातनधर्मी नर --नारी यह अनुभव करते हैं कि इस कलयुग में सत पर असत हावी होता जा रहा है --देश ,समाज में नियम पालक कम और नियम तोड़ने वाले अधिक हैं , निस्वार्थ राष्ट्रभक्त कम होते जा रहे है और राष्ट्र के शत्रुओं की सहायता कर राष्ट्र विनाश को तत्पर तत्व अनेकानेक हैं ,सभ्य नागरिकों पर दुराचारी ,अत्याचारी व आतंकित करने वाले तत्वों का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा है| 
        ऐसे संक्रमणकाल में देवी के हम निष्णात भक्तजन मौन न रहकर मुखर हों -तथा अपराधियों और आतंकियों के रूप में राक्षसों और दानवों के कलयुगी अवतारों से राष्ट्र को मुक्त करने का प्रण करें ,शक्ति का केवल चिंतन न कर प्रयोग करें और मानवाधिकार दानवों के लिए नही बल्कि मानवों के लिए ही है --यह परम सत्य स्थापित कर उन तत्वों का प्रतिकार करें जो केवल दानव में ही मानव दर्शन करने में सक्षम हैं --तभी हम यथार्थ रूप में देवी महागौरी के भक्त कहलायेंगे और गर्व के साथ जीवन पथ पर अग्रसर होते हुए इस महामंत्र का सस्वर पाठ करने के अधिकारी होंगे -- "ॐ  देवी  महागौर्ये   नम:  | "

Popular posts from this blog

*विद्यार्थियों को हनुमानजी जी से क्या-क्या सीखना चाहिए ?-10*

सम्राट पृथ्वी राज चौहान

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर हार्दिक शुभकामनाये