भारत का गौरवशाली इतिहास - 29

*भारत का गौरवशाली इतिहास - 29*

*सम्राट अशोक :-*  का नाम हम सब बचपन से सुनते आये हैं। वह भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। कहा जाता है कि उनका राज्य अफगानिस्तान से लेकर बर्मा तक और कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक फैला हुआ था। उनकी राजधानी पाटलिपुत्र थी। उनका नाम हमेशा से महान राजाओं की सूची में शामिल रहा है। मौर्य वंश के तीसरे शासक, अशोक को उनकी कठोरता और दयालुता, दोनों के लिए जाना जाता है। इतिहासकारों के मुताबिक, अशोक एक महान योद्धा थे और अपने राज्य को बढ़ाने के लिए उन्होंने बहुत से युद्ध किए और जीते। लेकिन कलिंग के युद्ध के बाद उन्होंने ‘बौद्ध धर्म’  को अपनाते हुए शांति के मार्ग पर चलने का फैसला किया। 
         बौद्ध धर्म को देश-दुनिया में फैलाने का श्रेय सम्राट अशोक को ही जाता है। कहते हैं कि समय के साथ अशोक महान सम्राट और विचारक के रूप में उभरे। दिग्विजय की जगह धम्म विजय को अपनाया। उन्होंने ‘आम लोगों का सम्राट’ बनने पर जोर दिया और इसमें सफल भी रहे। उनके शासन काल में ही कई प्रमुख विश्वविद्यालयों की स्थापना की गयी, जिसमे तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालय प्रमुख हैं।
          तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोक द्वारा बनाया गया मध्य प्रदेश में साँची का स्तूप आज एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। अशोक स्तम्भ से लिए गए अशोक चक्र को भारत के राष्ट्रीय ध्वज में स्थान दिया गया है और चार शेर वाले चिन्ह को राष्ट्रीय चिन्ह (National emblem) का सम्मान दिया गया है।

Popular posts from this blog

*विद्यार्थियों को हनुमानजी जी से क्या-क्या सीखना चाहिए ?-10*

सम्राट पृथ्वी राज चौहान

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर हार्दिक शुभकामनाये